Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चैम्बर ने बाईपास पर हाई मास्ट लाइट और एक सुलभ शौचालय का निर्माण करने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में सत्र 2021-23 की तीसरी कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में पिछली बैठक की कार्यों की संपुष्टि की गई. इसमें आमंत्रित सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य बजरंग लाल चिरानिया, विजय अग्रवाल, अशोक सर्राफ, सतीश पुरी, दिलीप अग्रवाल को संस्था द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. इन वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सभी कोर कमेटी के चेयरमैन को संस्था की ओर से पत्र दिया गया और विशेष बैठक में नववर्ष मिलन समारोह के बारे में चर्चा की गई. शीघ्र तिथि की घोषणा की जाएगी. पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर डे मेडिकल तक दोपहिया वाहनों की नो एंट्री से हटाने के बारे में चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-farewell-to-icha-galudih-chief-engineer-pn-singh-of-subarnarekha-on-retirement/">आदित्यपुर:

सुवर्णरेखा के ईचा गालूडीह मुख्य अभियंता पीएन सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
इससे वहां के छोटे-छोटे व्यवसायियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में शहरी विकास समिति के चेयरमैन से आग्रह किया गया कि बाईपास में हाई मास्ट लाइट और एक सुलभ शौचालय का निर्माण की मांग की गई. यह जनहित के मुद्दे हैं. इस पर भी चैम्बर को ख्याल रखना चाहिए. इसमें सदस्य उपाध्यक्ष ओमप्रकाश केडिया, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव पंकज भालोटिया, सह सचिव छोटेलाल तामसोए, सह सचिव छोटे लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम गोयंकाजी, सर्वेश प्रसाद, राधा मोहन बनर्जी, रघुनंदन फिरोजी वाला, मोहित सुल्तानिया, सनी विजयवर्गी, संजय प्रसाद, पंकज आहूजा, इम्तियाज खान, संजय चिरानिया, पवन अग्रवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही