Search

चाईबासा : चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सांसद गीता कोड़ा को सौंपा मांगपत्र

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं थोक खाद्यान व्यवसाई संघ के एक सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा से मुलाकात की. इस दौरान राज्यव्यापी आंदोलन के क्रम में पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद के समक्ष अपना विरोध दर्ज करते हुए कृषि विधेयक की विसंगतियों एवं इस विधेयक के प्रभाव में आने से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया. बता दें कि झारखंड राज्य कृषि उत्पादन और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के तहत दो प्रतिशत शुल्क लगाने को लेकर व्यवसाई वर्ग आक्रोशित है और आंदोलनरत है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steels-noamundi-iron-ore-mines-wins-six-awards-at-memc-week/">किरीबुरू

: टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी सप्ताह में छह पुरस्कार जीते
वैसे इस मुद्दे पर सांसद ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में चाईबासा चैंबर के मधुसूदन अग्रवाल, संजय चौबे, दुर्गेश खत्री, पिंटू अग्रवाल, गोविदा खैतान, अमित रुंगटा, किशन खिरवाल, वकील खान, पवन अग्रवाल, दीपक प्रसाद, बाबूलाल विजयवर्गीय तथा पश्चिमी सिंहभूम चेम्बर से राजकुमार ओझा एवं अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp