Search

 
 
 

चाईबासा: चैंबर ऑफ कामर्स ने चलाया सदस्यता अभियान

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, ओम प्रकाश केडिया सह सचिव छोटेलाल तामसोय ने खासमहल व लीज समिति के चेयरमैन इम्तियाज खान के नेतृत्व में जगन्नाथपुर अनुमंडल में सदस्यता अभियान चलाया. अभियान में अनुमंडल क्षेत्र से कुल 22 व्यवसाईयों को जोड़ा गया. साथ ही डांगुआपोसी में व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई. इसमें उद्योग विभाग की ओर से उद्यमियों को जितनी भी सुविधा दी गई है सभी सुविधा को हमारे उद्योग समिति के चेयरमैन  छोटे लाल तामसोए ने सभी व्यवसाईयों को इससे अवगत कराया. इसके अलावा सभी को बैंक की ओर से दी जाने वाली सुविधा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई. जीएसटी समिति के चेयरमैन अजय गुप्ता की ओर से सभी व्यवसायियों को  जीएसटी से इसमें आने वाली कठिनाई और साथ ही उसका निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. महासचिव  पंकज भालोतिया ने व्यवसायियों को हो रही समस्या के बारे में जानकारी ली. शीघ्र ही हल कर देने का भी आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-examination-department-of-kolhan-university-has-released-the-result-of-ug-semester-five/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर फाइव का परिणाम किया जारी

मौके पर ये थे मौजूद

इस मौके पर  डांगुआपोसी  के सभी व्यवसाई मौजूद थे. इसके साथ ही जगन्नाथपुर अनुमंडल के अमित कुमार गुप्ता, पुनीत कुमार गुप्ता, विमल कुमार बेसरा, निशू निषाद, सूरज निषाद, जहांगीर आलम, मनोज निषाद,  ईश्वर चंद्र विद्यासागर, धीरज निषाद, इश्तियाक अंसारी, शकील अहमद, आमिर वाशिम, नवाज हुसैन, अतीकुर रहमान, राजेश खुंडिया, संतोष कुमार गुप्ता, अजय कुमार बेहरा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ad-hoc-committee-meeting-of-ho-writers-association-held/">चाईबासा

: हो राइटर्स एसोसिएशन के तदर्थ समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही