Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : होल्डिंग टैक्स वृद्धि को लेकर चैंबर डीसी को सौंपेगा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने नप के द्वारा बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया है. गुरूवार को जुबली तालाब के  कैफेटेरिया में पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2021-23 की छठी कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई. अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पिछले बैठक के सभी कार्यों की संपुष्टि की गई. जिसमें शहरी विकास समिति के चेयरमैन  श्याम गोयनका के द्वारा होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-polling-workers-left-for-the-fourth-phase-of-elections/">जमशेदपुर:

चौथे चरण के चुनाव के लिये मतदानकर्मी हुए रवाना

सदस्यता अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

बैठक में चक्रधरपुर अनुमंडल में संघ से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक करने तथा जगन्नाथपुर अनुमंडल में 12 जून को सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया. चेंबर के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश केडिया के सुझाव पर  पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 पौधा स्थानीय जुबली तालाब में लगाने का निर्णय लिया गया है. पौधे लाने की जिम्मेवारी इम्तियाज खान को दी गई. इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश केडिया, महासचिव पंकज भालोटिया सह सचिव. छोटेलाल तामसोए सह सचिव. छोटे लाल गुप्ता  कोषाध्यक्ष. श्याम गोयंकाजी, इम्तियाज खान, गौरव मुधड़ा, पंकज आहूजा, होटल समिति के चेयरमैन मनीष गुप्ता  और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही