Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विद्युत अधीक्षण अभियंता से चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता कृष्णा कुमार सिंह से मुलाकात की. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने की मांग की. इस क्रम में विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार, चक्रधरपुर के विधुत कार्यपालक अभियंता अमित खलखो, चाईबासा के विद्युत कार्यपालक अभियंता तकनीकी संजीव कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-the-temple-is-the-center-of-faith-in-sanatan-dharma-kumar-jaimangal-singh/">बेरमो

: सनातन धर्म में मंदिर आस्था का केंद्र : कुमार जयमंगल सिंह

अत्यधिक लोड के कारण समस्या बढ़ी है - अधीक्षण अभियंता

चाईबासा शहर की लाचार बिजली व्यवस्था पर अधीक्षण अभियंता कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि सदर फीडर में अत्यधिक लोड होने के कारण विगत इन दिनों से समस्या बढ़ी है. उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को लोड का वितरण सही कर बुधवार संध्या तक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि जिले के उपायुक्त को टाटा कॉलेज के समीप जमीन आवंटित करने के लिए लिखा गया है. इस पर विभाग द्वारा नए पीएसएस की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी. फलस्वरूप आने वाले वर्षो में चाईबासा शहर के उपभोगताओं को आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आएगी. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मधुसुदन ने कहा कि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने चाईबासा चैम्बर को आश्वस्त किया गया की संध्या से चाईबासा शहर की विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहेगी. साथ ही उन्होंने चाईबासा चेंबर के माध्यम से आम उपभोक्ताओं से आग्रह किया की उपभोगता अपने उपयोग अनुसार लोड में बढ़ोतरी करवा ले परिणामस्वरुप विभाग को यह ज्ञात होगा की शहर में कितनी बिजली की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-labor-unions-sit-in-demonstration-begins-at-icc-gate/">घाटशिला

: झारखंड श्रमिक संघ का आईसीसी गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल 

चाईबासा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल, विकास गोयल, सचिव संजय चौबे, संयुक्त सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारदा, विधुत उपसमिति के सभापति सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा, कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खेतान, हाजी वकील खान, अंकेक्षक मुकेश पोद्दार, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-paid-tribute-to-the-martyred-soldier-of-jharkhand-police-in-badalgia/">मनोहरपुर

: बडालगिया में झारखंड पुलिस के शहीद जवान को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही