Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. सदर बाजार के विश्वकर्मा मार्केट में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. प्रताप कटियार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के द्वारा अंग्रेजों की गुलामी को अस्वीकार करते हुए उनके खिलाफ हमेशा उग्र आंदोलन खड़ा किया गया और उन्होंने कभी भी अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकारा नहीं. उन्होंने कसम खाया था कि मैं अंग्रेजों के हाथों कभी पकड़ा नहीं जाऊंगा ना मारा जाऊंगा. उस बात को उन्होंने सिद्ध किया और जब अंग्रेजों से डटकर मुकाबला कर रहे थे और चारों तरफ से घिर चुके थे चंद्रशेखर आजाद तब उन्होंने अपनी पिस्तौल की अंतिम गोली से अपने आप को शहीद कर लिया. ऐसे महान देशभक्त को आज हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-martyrdom-day-of-chandrashekhar-azad-celebrated/">धनबाद
:चन्द्रशेखर आजाद का मनाया गया शहादत दिवस
: जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने सिरकपी गांव में शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
:चन्द्रशेखर आजाद का मनाया गया शहादत दिवस
नानाजी देशमुख ने पुरा जीवन समाज के उत्थान के लिए कर दिया था समर्पित
प्रताप कटियार ने कहा कि आज भारत रत्न नानाजी देशमुख का हम पुण्यतिथि मना रहे हैं इन्होंने अपना पुरा जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया इनका संकल्प था ग्रामोत्थान इन्होंने बालकाल से ही संघर्ष के जीवन को देखा है क्योंकि अल्पायु में ही इनके माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था. बाद में मामा घर में लालन-पालन हुआ लेकिन उन्हें तो समाज की चिंता पड़ी हुई थी. स्वरोजगार की और आगे बढ़े साथ में अपनी पढ़ाई भी पूरी की और आगे चलते-चलते जनसंघ पार्टी के सदस्य भी बने 1977में मोरारजी देसाई सरकार के मंत्रिमंडल में सम्मिलित भी किया गया लेकिन उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया, और कहा कि मुझे लगता है कि हमें समाज में रहकर समाज का कार्य करना चाहिए और समाज की चिंता करते हुए ग्राम उत्थान के लिए नई चिंतन को समाज को देने लगे. नवम्बर 1999 से 2005 तक राज्यसभा के सांसद बने. मौके पर जय किशन बिरूली, अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, राम सिन्हा, शिव बजाज, अजय मोहता,मोटु किर प्रकाश महतो, पिंटू ठाकुर,राकेश महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zilla-parishad-member-meena-jonko-inspected-the-toilet-construction-work-in-sirkapi-village/">चक्रधरपुर: जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने सिरकपी गांव में शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Leave a Comment