Search

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के स्कूलों का बदला समय, कक्षा 5 तक के बच्चे का 9.30 बजे होगा छुट्टी

Chsibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में स्कूल संचालन को लेकर समय में बदलाव किया गया है. प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार ने सभी उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों के समय में अविलंब परिवर्तन करें. उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेब के खतरे के कारण सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों तथा सिविल सोसाईटी के सदस्यों द्वारा विद्यालय के संचालन के समय में परिवर्तन करने का अनुरोध किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-panchayat-representatives-expressed-grief-over-the-death-of-ward-member/">मुसाबनी

: वार्ड सदस्य के निधन पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

निजी व सरकारी स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

बढ़ती गर्मी को देखते हुए 17 जून तक सरकारी/निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया जाए. कक्षा 5 तक का समय सुबह 6.30 बजे से 9:30 बजे तक, कक्षा 6 एवं उससे उच्चतर कक्षाओं का समय सुबह 6.30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाय. साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6.30 बजे से 9.30 बजे तक किया जाय. आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सरकारी विद्यालयों में बच्चों को देय पोषाहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसमें किसी तरह का बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp