Search

 
 
 

चाईबासा : दीपावली पर चेंजिंग इंडिया ने कारवां बस्ती में बांटी दीया-बाती व मिठाई

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार को चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा द्वारा छोटा नीमडीह कारवां बस्ती में दीया, तेल, बाती एवं मिठाई का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रताप कटियार ने किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने लोगों को संबोधित किया और सभी को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि हम सभी दीपावली त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-free-worship-material-will-be-distributed-among-hundreds-of-chhath-devotees/">आदित्यपुर

: सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच निशुल्क बांटी जाएगी पूजन सामग्री

हेंब्रम ने पुरे झारखंडवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

हेंब्रम ने पुरे झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही कहा कि पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतें क्योंकि सावदानी हटी दुर्घटना घटी. आज के कार्यक्रम में प्रताप कटियार, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, मनोज लेयांगी, पिंटू प्रसाद, राकेश पोद्दार, कामेश्वर विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद पवन शर्मा, विवेक सिन्हा, रामानुज शर्मा, गोविंदा खेतान, राहुल कारवां, प्रकाश कटियार, पिंटू ठाकुर, जय किशन विरूली, साहिल साव समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही