Search

 
 
 

चाईबासा : प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने के लिए रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

 
Chaibasa : ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवासी श्रमिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दो प्रचार वाहन को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर बुधवार को रवाना किया. इन प्रचार वाहनों के द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर राज्य एवं दूसरे राज्य में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं श्रमिकों के सुरक्षित वापसी हेतु बनाए गए नियमों से आमजनों को अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-deputy-commissioner-held-an-online-meeting-regarding-the-har-ghar-tricolor-program-gave-many-guidelines/">सरायकेला

: “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की ऑनलाइन बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन कार्यक्रम के तहत जन-जन तक जानकारियों को साझा करने के लिए दो प्रचार वाहन को रवाना किया गया है. इसके तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ कर सरकार द्वारा संचालित नियमों एवं सहायता हेतु संचालित योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि कार्य हेतु बाहर जाने वाले श्रमिकों को अपने अधिकार से जुड़ी जानकारी आवश्यक है. ताकि जिले के श्रमिक किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में ना आएं तथा बाहर जाने से पूर्व वह स्वयं का निबंधन कराना सुनिश्चित करें. जिससे विषम परिस्थिति में राज्य सरकार उन तक पहुंच कर उनकी सहायता कर सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही