Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत टेकराहातु पंचायत भवन में मुखिया चांदमनी कालुंडिया ने गुरुवार को मासिक समीक्षा बैठक की. इसमें पंचायत के ग्राम मुंडा, स्कूलों के प्रधान शिक्षक-शिक्षिका, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, स्वास्थ्यकर्मी, राशन डीलर, जेएसएलपीएस सदस्य, प्रज्ञा केंद्र संचालक मौजूद थे. मुखिया ने पंचायत क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. स्कूलों के शिक्षकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव तथा आधारभूत संरचना हेतु जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त किया. मुखिया को शिकायत मिली कि दो विद्यालयों के शिक्षक समय पर नहीं आते है, इस पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए. जल सहियाओं से पंचायत में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का प्रतिवेदन प्राप्त किया. साथ ही राशन डीलरों से लाभुकों को खाद्यान्न देने में होने वाली परेशानी के संबंध में चर्चा की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-organized-a-meeting-under-the-organization-empowerment-campaign/">घाटशिला
: कांग्रेस का संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित
: कांग्रेस का संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित
Leave a Comment