Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को चाईबासा के स्थानीय परिसदन में आम जनता से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला और चेंबर से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं ने भी जो विभिन्न झामुमो के पदधारियों के द्वारा यहां तक लाई गई थी, उनसे मिले, सीएम ने उनके ज्ञापन को लिया और अधिकारियों को उनके समस्याओं का निदान का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री से मिलने वालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-yuva-manch-organized-blood-donation-camp/">चाईबासा
: मारवाड़ी युवा मंच ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन [wpse_comments_template]
चाईबासा : जनता की समस्याओं से हुए रूबरू हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Leave a Comment