Search

 
 
 

चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कोल्हान के अभ्यर्थियों के बीच बांटेंगे ऑफर लेटर

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचेंगे. इस दौरान श्रम व नियोजन विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व पश्चिम सिंहभूम के अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर वितरण करेंगे. रोजगार को बढ़ावा के साथ पलायन रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री यहां के युवक व युवतियों के बीच विभिन्न कंपनियों का ऑफर लेटर वितरण करेंगे. इसमें वैसे अभ्यर्थी जिन्हें नौकरी की जरूरत है. वे अपना ऑफर लेटर लेकर इच्छा जाहिर कर संबंधित कंपनी में योगदान दे सकते हैं. मुख्यमंत्री कुल 900 अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-national-lok-adalat-will-be-organized-in-civil-court-on-september-9/">चाईबासा

: सिविल कोर्ट में 9 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम 

चाईबासा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर के चारों तरफ सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकरी की नियुक्ति की गयी है. गुरुवार को आयुक्त मनोज कुमार, उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसपी अशुतोष शेखर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान अब तक की तैयारियों का जायजा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही