Search

 
 
 

चाईबासा : गुवा शहीद दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : गुवा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 8 सितंबर को सभा आयोजित की जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को चाईबासा के जिला परिषद सभागार में झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें पार्टी स्तर पर गुवा शाहिद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि इस बार कार्यक्रम स्थल के आसपास जितने भी होर्डिंग लगाए जाएंगे उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गुरुजी शिबू सोरेन की ही तस्वीर लगाईं जाएगी. इस बार किसी भी पोस्टर में पार्टी पदाधिकारी या विधायक की तस्वीर नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर लगातार आलोचना होते रहती है, इसलिए इस बार यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ward-member-cum-deputy-head-union-held-a-meeting-regarding-honorarium/">जमशेदपुर

: मानदेय को लेकर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ ने की बैठक

10 से 12 हजार लोग होंगे शामिल

बैठक में सभी प्रखंड के पदाधिकारी व जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव लिया गया. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक लोगों की भीड़ रहे इसको लेकर अब से ही तैयारी शुरू कर दें. जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में 10 से 12 हजार तक लोग शामिल होंगे. जिले के प्रत्येक गांव से लोग शहीद स्थल पहुंचेंगे. बैठक में बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रणनीति बनाई गई. उन्होंने कहा कि आगामी 27 अगस्त को नोवामुंडी में एक बैठक निर्धारित की गई है. उसके पश्चात जितनी भी बैठक आयोजित होगी वह जगन्नाथपुर विधानसभा में ही होगी. बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि शहीद दिवस स्थल में पहुंचने वाले कार्यकर्ता व लोगों की खानपान की व्यवस्था की जाएगी. इसमें किसी तरह की कमी ना हो इसको लेकर पूरी व्यवस्था राखी रहेगी. इसकी सारी व्यवस्था जगन्नाथपुर विधानसभा के पदाधिकारी देखंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-formation-of-block-head-association-radha-became-president-and-mohan-treasurer/">चाकुलिया

: प्रखंड मुखिया संघ का गठन, राधा बने अध्यक्ष व मोहन कोषाध्यक्ष

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सोनाराम देवगव, कश्मीर कंडियांग, राहुल आदित्य, परवेज आलम, जिला उप सचिव प्रदीप महतो के अलावा काफी संख्या में प्रखंड व जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही