Search

 
 
 

चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम 18 को, तैयारी शुरू

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा में आगामी 18 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है. इस कार्यक्रम में पूरे कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. श्रम एवं नियोजन विभाग की ओर से ऑफर पत्र जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. टाटा कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 50 हजार से अधिक लोगों की बैठने की सुविधा पंडाल में की गई है. मंगलवार को डीसी अन्यय मित्तल व एसपी आशुतोष शेखर ने टाटा कॉलेज मैदान में निर्माण पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान अब तक की तैयारी का जायजा लिया गया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाईबासा के विभिन्न सड़कों के गड्ढों को भी भरने का काम पथ निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-remembers-atal-bihari-vajpayee-on-his-death-anniversary/">मनोहरपुर

: पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही