Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतकमहातु पंचायत भवन में मुखिया ने की योजनाओं की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम ने पंचायत भवन में विभिन्न योजनाओं की शनिवार को समीक्षा की. समीक्षा बैठक में उप स्वास्थ्य केन्द्र के एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, विद्यालय के प्रधान शिक्षक, रोजगार सेवक, मेट, राजस्व कर्मचारी, कृषक मित्र, वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस सदस्य, प्रज्ञा केंद्र संचालक शामिल हुए. बैठक में सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई. विशेषकर स्वच्छता, मनरेगा, विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं छीजन पर रोकथाम, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, आधार कार्ड हेतु निबंधन, बैंक खाता, गर्भवती माताओं से निरंतर सम्पर्क करना, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधी जानकारी आम जनता को देना आदि की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prostate-cancer-is-increasingly-targeting-people-under-50/">जमशेदपुर

: 50 से कम उम्र के लोगों को तेजी से निशाना बना रहा प्रोस्टेट कैंसर
बैठक में पंसस दीनबंधु देवगम, वार्ड सदस्य बहामुनी कुंटिया, उपस्वास्थ्य केंद्र के मनोरंजन सिंह, आंगनबाड़ी सेविकाएं मंदुई पुरती पाड़ेया, सुमित्रा देवगम, नंदी देवगम, रोजगार सेवक लक्ष्मी मछुवा, अभय देवगम, मुन्नी देवगम, प्रज्ञा केंद्र संचालक रीना बिरुवा, मंटु बिरुवा, पंचायत सचिव मोयका बिरुवा, नारायण देवगम, जेएसएलपीएस की सावित्री नायक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही