Search

 
 
 

चाईबासा : एकल विद्यालय के बच्चों को छठी कक्षा में एकलव्य विद्यालय में मिलेगा प्रवेश : अर्जुन मुंडा

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : केन्द्रीय जन जातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एकल विद्यालयों में पढने वाले बच्चो को छठी कक्षा मे एकलव्य विद्यालय में प्रवेश मिलेगा । सीबीएसई आधारित अंग्रेजी माध्यम के इन स्कूलो में बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर डाक्टर इंजीनियर पाईलट आफिसर आदि बनने के अपने सपनो को साकार कर सकेंगे. अर्जुन मुंडा रविवार को पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार मेंएकल विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके पर उपस्थित बच्चों तथा उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों में इस विद्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इन विद्यालयो में एकल विद्यालय के बच्चो के नामांकन की प्राथमिकता होगी. नई शिक्षा नीति के तहत जन जातीय क्षेत्रो क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ाने के लिये राज्य सरकार को सुझाव दिया गया है. इस विद्यालय से बच्चे ऐसी शिक्षा प्राप्त करेंगे ताकि वे अपने सपनो को साकार कर सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chaibasa-Ekal-2.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-welcome-to-new-students-of-b-com-in-gc-jain-commerce-college/">चाईबासा

: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम के नए छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत
इससे पूर्व उन्होंने एकल विद्यालयों द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के अलख जागने के लिये एकल विद्यालय के कार्यों की सराहना की. इस मौके पर एकल विद्यालय समिति द्वारा केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन अभिषेक दोदराजका ने किया.स मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व समाज महिलाएं एकल विद्यालय से जुड़े बच्चे, शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही