Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगरपालिका बंगला स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने खेली होली

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय परिसर में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए. अवकाश होने से पूर्व बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी होली खेली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. अधिकांश बच्चों का पारिवारिक माहौल इतना समृद्ध नहीं है कि वे त्योहारों का आनंद सही तरीके से ले सकें. इसी को ध्यान में रखते हुए लगभग चार वर्षों से हर त्योहार से पहले विद्यालय परिवार ने बच्चों संग खुशियां बांटने की परंपरा की शुरुआत की है. हालांकि, गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण होली मिलन का कार्यक्रम नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार स्थितियां अनुकूल होने के कारण इसे आयोजित किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Chaibasa-bangla-school-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-immunization-day-health-workers-who-did-commendable-work-were-honored/">राष्ट्रीय

टीकाकरण दिवस : सराहनीय काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

बच्चों ने होली के गीत पर जमकर लगाए ठुमके

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Chaibasa-bangla-school-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह और उमंग का संचार होता है. साथ ही सामाजिक सौहार्दता भी बढ़ती है. आज के आधुनिक युग में जहां लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहां इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपने आप को पहचानने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अवसर मिलता है. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को गुलाल का तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. मध्याह्न भोजन के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को होली के त्योहार की जानकारी दी. अपने-अपने घर में इस त्योहार को सावधानीपूर्वक मनाने की सलाह दी गई. रंग-गुलाल कार्यक्रम के पश्चात बच्चों ने होली के गीत पर जमकर ठुमके लगाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही