Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा को लेकर शुक्रवार को पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रोट्ररेक्ट क्लब चाईबासा के सौजन्य से किया गया. एक घंटे की प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपनी रचनात्मक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया और परीक्षा पर चर्चा से संबंधित कलाकृतियां बनाई. कार्यक्रम में चार विद्यालय के नौवीं, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के कुल 329 बच्चों ने भाग लिया. विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़े : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery/">तांतनगर

: लूटकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

अतिथियों ने विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में चाईबासा टाटा कॉलेज के प्राचार्य हरीश कुमार, समाजसेवी राजीव नयनम, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, डीपीएस पब्लिक प्राचार्य जितेंद्र प्रसाद साहू उपस्थित थे. इनके साथ ही कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा नेता जेबी तुबिद, अनिल बिरूली भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रोट्ररेक्ट क्लब अध्यक्ष सदाशिव खत्री, सचिव विनय दोदराजका, सह सचिव विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष अक्षय गुप्ता, अमन गुप्ता, सौरव नेवटिया, गिरीश दोदराजका का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही