Search

 
 
 

चाईबासा : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का एचडीएफसी बैंक में खुलेगा खाता, लगाया गया कैंप

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं का एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया जा रहा है. इसी क्रम में बैंक के प्रतिनिधि बुधवार को मांगीलाल हिंदी मध्य विद्यालय में पहुंचे और खाता खुलवाने के लिए कैंप लगाया. बैंक प्रतिनिधियों को सहयोग करने के लिए सदर प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं राकेश कुमार सिंह, परेश बरु, सरिता पुरती और मुक्तिरानी सावैयां की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-increase-the-seat-of-graduation-in-singhbhum-college-nsui-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">चांडिल

: सिंहभूम कॉलेज में स्नातक की सीट बढ़ाने की मांग, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
सदर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी(बीपीओ) जयपाल जामुदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर प्रखंड के सभी विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों का शत-प्रतिशत बैंक खाता खुलवाना आवश्यक है. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों का खाता खुलवाने के लिए कैंप में आकर सहयोग करने की अपील की. बीपीओ ने कहा कि कैंप में बच्चे और अभिभावकों को आधार कार्ड, दो-दो फोटो और विद्यालय द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र, जिसमें बच्चे का माता -पिता का नाम अंकित हो वह साथ लाना आवश्यक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही