Search

 
 
 

चाईबासा : आईकॉनिक वीक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

 
chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आजादी के अमृत महोत्सव के आइकोनिक वीक कार्यक्रम के अंतर्गत सदर प्रखंड के विभिन्न मुखिया ने स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली निकाली. मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम ने टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय के बच्चों के साथ प्रभारी उपेंद्र सिंह एवं शिक्षिका अनुपमा की उपस्थिति में और टेकराहातु पंचायत के मुखिया चांदमुनी कालुंडिया ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नीमडीह के बच्चों के साथ प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम की उपस्थिति में साइकिल रैली निकाली गई. इसी तरह सभी पंचायतों के मुखियाओं ने आइकोनिक वीक कार्यक्रम का वातावरण तैयार करने के लिए अपने पंचायत के स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली निकाली. इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पारुल सिंह ने सभी मुखिया की सराहना की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-neither-storm-nor-water-still-power-cut-people-upset/">रांची

: न आंधी- न पानी, फिर भी पावर कट, लोग परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही