Search

 
 
 

चांडिल : शिशु विद्या मंदिर में लगा नेत्र जांच शिविर, 60 लोग हुए लाभांवित

 
Chandil (Dilip Kumar) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खूंटी, चौका में शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी, रांची के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों के आंखें की जांच की गई. इसकी जानकारी देते हुए रामकृष्ण मिशन के ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य ने बताया कि मरीन आई केयर प्रोग्राम के तहत विवेकानंद आई कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ों के भी आंखों की जांच की गई. इस दौरान लोगों को परामर्श देने के साथ दवा का भी वितरण किया गया. शिविर में कुल 60 लोगों के आंखों की जांच की गई. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-new-transformers-of-25-kva-will-be-installed-in-all-7-blocks-of-the-electric-circle/">चाईबासा

: विद्युत सर्किल के सभी 7 प्रखंडों में लगाएं जाएंगे 25 केवीए के नये ट्रांसफार्मर

दो फरवरी को होगा ऑपरेशन

जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या है, उनका ऑपरेशन कराया जाएगा. इसके लिए चिन्हित लोगों को दो फरवरी को रांची के काकर स्थित निरामया अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. चिन्हित लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के साथ सभी को चश्मा भी दिया जएगा. उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार का शिविर आयोजित किया जाएगा. आई कैंप के बाद विद्यालय में 40 मिनट तक वैल्यू एजुकेशन पर क्लास लिया गया. इस दौरान बच्चों को बताया गया कि कैसे उनका विकास होगा, वे साहसी बनेंगे और सभी क्षेत्र में वे आगे कैसे बढ़ पाएंगे. शिविर में आई तकनीशियन संतोष कुजूर, मनोज कुमार यादव और विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडा ने सराहनीय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही