Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : मांगीलाल रूंगटा + 2 उच्च विद्यालय चाईबासा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों को तम्बाकू का उपयोग नहीं करने और उससे होने वाली बीमारियों की जानकारी देकर बच्चों को जागरुक किया गया. प्रभारी प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने बताया कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उदेश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है. क्योंकि वर्तमान में दुनिया भर में हर साल तंबाकू 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है. विद्यालय स्तर से ही बच्चों को इसकी जानकारी देनी चाहिए ताकि वे इस प्रकार की सेहत विरोधी चीजों से दूर रहें,  किसी प्रकार की बुरी लत में नहीं पड़े. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teli-sahu-society-submitted-memorandum-to-dc-demanding-handover-of-community-building/">जमशेदपुर

: तेली साहू समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सामुदायिक भवन हैंडओवर करने की मांग

टी-शर्ट तथा मास्क का वितरण किया गया

इस मौके पर बच्चों को तम्बाकु जनीत रोगों के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए टी शर्ट तथा मास्क का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अनंजय प्रसाद, गीता सनाई,  जुम्बल पूर्ति,  जितेंद्र कुंकल,  बाल संसद के प्रतिनिधि मोहम्मद फजल, दर्शन कुमार, पंकज सिंह राणा तथा अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/jamshedpur-as-soon-as-the-counting-of-votes-began-there-was-a-ruckus-in-the-parsudih-market-committee/">

 जमशेदपुर: मतगणना शुरू होते ही परसुडीह बाजार समिति में गहमा-गहमी बढ़ी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही