Search

 
 
 

चाईबासा: बच्चों को सिखाना होगा अवसर तलाश करने का तरीका- डीईओ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के लिये यहां दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) द्वारा आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ. इस अवसर पर डीईओ नीरजा कुजूर, डीएसई अनिल कुमार चौधरी, डीपीओ अमित मुखर्जी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और बीपीओ उपस्थित थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने कहा कि बच्चों को अवसर तलाशने के तरीके भी सिखाने होंगे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-silver-jubilee-celebrations-of-st-xaviers-school-celebrated-with-colorful-cultural-programs/">चक्रधरपुर:

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना सेंट जेवियर्स स्कूल का रजत जयंती समारोह

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नैस सर्वे की जानकारी दी गई

उन्‍होंने कहा कि कक्षा के कमजोर बच्चों को भी आगे बढ़ाया जाए. कमजोर बच्चों के माता-पिता से मिल कर उन्हें भी समझना होगा. कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल में कम से कम प्रति कक्षा एक शिक्षक होना चाहिए. प्रशिक्षण में डीएसई ने भी अपनी बातें रखीं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में नैस सर्वे की जानकारी दी गई. जिसमें भाषा, गणित एवं ईवीएस को लेकर कितना काम हुआ, क्या इनपुट होना चाहिए था इस पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-teams-formed-to-stop-the-use-of-single-use-plastic-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए बनाई गई तीन टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही