Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मणिपुर की घटना को लेकर ईसाई समुदाय ने निकाली आक्रोश रैली

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : मणिपुर में ईसाईयों को निशाना बनाकर हो रही घटनाओं को लेकर रविवार को चाईबासा के ईसाई समुदाय ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया. यूनाइटेड यूथ फेलोशिप के बैनर तले निकाली गई रैली सीएनआई चर्च परिसर से आरंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक तक गई. वहां रैली के नेतृत्वकर्ताओं ने जनसभा की. ईसाई समुदाय ने मणिपुर हिंसा पर सरकारी निष्क्रियता पर आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया है. जनसभा में विशप फूलचंद महतो ने कहा कि जिस देश को शांति के लिए जाना जाता है उस देश में जाति और धर्म के नाम पर हिंसा फैलाई जा रही है. यह कैसी विडंबना है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guvasai-soil-collected-under-meri-mati-mera-desh-will-be-sent-to-block-headquarters/">नोवामुंडी

: मेरी माटी मेरा देश के तहत गुवासाई की मिट्टी संग्रहित, भेजी जाएगी प्रखंड मुख्यालय

घटना पर सरकार मौन - डुंगडुंग

[caption id="attachment_729529" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/AKROSH-RAILY-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> लोगों को संबोधित करते हुए.[/caption] पूर्व मुखिया रॉबर्ट सावैयां ने कहा कि एक तरफ आदिवासियों को जाति और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, दूसरी ओर धर्म के नाम पर नग्न करके नारियों को प्रताड़ित करने वाले को सजा देना जरूरी नहीं समझा जा रहा है. कैथोलिक महिला मंडल की अध्यक्ष सिबिरिया डुंगडुंग ने कहा कि नारी मानव सृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे नग्न कर अपमानित किया जा रहा है फिर भी सरकार मौन है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-started-the-tricolor-campaign-at-every-house-by-hoisting-the-tricolor/">जमशेदपुर

: तिरंगा लहराकर रघुवर ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

 ये थे शामिल

रैली एवं जनसभा में विशप फूलचांद महतो, फादर रंजीत किंडो, रेव्ह निकोलस नाग, रेव्ह जॉर्ज केरकेट्टा, रेव्ह पीएस चांपिया, फादर निकोलस केरकेट्टा, पादरी केसी बिरुली, कंचन पूर्ति, अनुग्रह कुमार, रेव्ह एसएच पूर्ति, सामुएल होनहागा, आशीष बिरूआ, रॉबर्ट सावैयां, संजीव बलमुचू, सियोन डुंगडुंग, एसएस बोदरा,एजरा हेस्सा,अनुज पूर्ति, ज्योतिष लकड़ा, सिलास लुगुन, अरविंद साह, अमातुस तोपनो, सुशील भेंगरा, मतियस कंडुलना, संजय शर्मा,कंचन टोप्पो, जयदीप मेलगांडी, जेनिफर दादेल, सिमोन गुड़िया समेत काफी संख्या में ईसाई समुदाय के महिला-पुरुष व युवा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-started-the-tricolor-campaign-at-every-house-by-hoisting-the-tricolor/">जमशेदपुर

: तिरंगा लहराकर रघुवर ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही