Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पीएम आवास योजना को लेकर नगर भाजपा ने वार्डों में चलाया जन सम्पर्क अभियान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : भाजपा नगर कमेटी ने शुक्रवार को केन्द्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर भाजपा के नगर संयोजक मणिकांत पोद्दार और पदधारी सौरभ प्रसाद के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा किया. इस दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े लाभुकों को भाजपा नेताओं ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया. उन्हें केन्द्र प्रायोजित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी. उन्हें सुझाव दिया कि जो भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो वैसे लोग आयुष्मान कार्ड की सहायता से पांच लाख रुपए तक देश के किसी भी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा सकते हैं. नगर संयोजक मणिकांत पोद्दार ने बताया कि विभिन्न वार्डों के भ्रमण के बाद कुछ लोग मिले हैं जिनके पास अपनी जमीन है, पर आवास नहीं है. वैसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें नप को आवेदन देने का सुझाव दिया गया है, ताकि उन्हें भी पीएम आवास येाजना से जोड़ दिया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-hanumans-bulldozer-will-resonate-in-ramnavmi-mahant-vidyanand-saraswati-launches-video-album/">जमशेदपुर:

रामनवमी में गूंजेगा ‘हनुमान के बुलडोजर’, महंत विद्यानंद सरस्वती ने लांच किया वीडियो एलबम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही