Search

 
 
 

चाईबासा : सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने चलाया अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के रोकथाम को लेकर नगर परिषद द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज सिटी प्रबंधक ज्योति पुंज के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा तीन दुकानों का निरीक्षण किया गया. यह दुकानें मिठाई की दुकानें थी, हालांकि इन दुकानों में उन्हें कुछ नहीं मिला. इस दौरान नगर परिषद की टीम ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर उन्हें कपड़े के थैली का उपयोग करने का सुझाव दिया. साथ ही उन्हें यह भी जानकारी दी कि किसी भी प्रकार के थर्माकोल से बने उत्पाद को रखना या बेचना भी कानूनन जुर्म होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-manish-was-released-on-bail-five-days-before-tinkus-murder/">जमशेदपुर:

टिंकू की हत्या के पांच दिन पहले ही जमानत पर छूटा था मनीष

थर्माकोल से निर्मित उत्पाद के विक्रेताओं के दुकान पर भी की गई जांच पड़ताल

नगर परिषद की टीम ने थर्माकोल से निर्मित उत्पाद के विक्रेताओं के दुकान पर भी जा कर जांच पड़ताल की. लेकिन इस जांच पड़ताल में भी वहां पर कुछ नहीं मिला. सिटी प्रबंधक ज्योति पुंज ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नप का अभियान जारी रहेगा. क्योंकि कभी-कभी सूचना मिल जाती है कि लोग प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल चोरी-छिपे कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पकड़े जाने पर दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-complain-to-bdo-about-pds-dealer-in-taljhari/">साहिबगंज

: तालझारी में ग्रामीणों ने बीडीओ से की पीडीएस डीलर की शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही