Search

 
 
 

चाईबासा : नगर परिषद ने टुगरी पुलिया से घंटाघर तक चलाया स्वच्छता अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद चाईबासा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यूथ वर्सेस गार्वेज पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके तहत आज वार्ड संख्या 21 टुगरी पुलिया से घंटाघर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई, रोड लेवलिंग तथा रोड स्वीपिंग का कार्य किया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड संख्या 14, 15, 16 में यह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जो पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू होकर रामू होटल से होते हुए दादा दादी पार्क तक सफाई अभियान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b2/">गिरिडीह

: माले की पहल पर कमलजोर चानक से जलापूर्ति हुई बहाल

स्वच्छता अभियान में इनका रहा योगदान

इस अभियान में स्थानीय नागरिकों के साथ नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वार्ड पार्षद विष्णु चिरानिया, हृदय शंकर विरूवा, पवन शर्मा, स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर नेहा निषाद, रोहन निषाद महिला समिति के सदस्य एवं सफाई मित्र एवं कार्यालय कर्मियों ने श्रमदान कर सफाई अभियान में अपना अपना योगदान दिया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही