Search

 
 
 

चाईबासा : नगर परिषद के अमीन विजय प्रसाद की हार्ट अटैक से हुई मौत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): नगर परिषद में कार्यरत अमीन विजय प्रसाद (55) की मौत गुरुवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जिस समय घटना हुई उस समय विजय प्रसाद गाड़ी खाना स्थित शांति नगर स्थित अपने आवास में ही थे. विजय शाम में अपने घर के बाथरूम में गए थे. उसके बाद वह बाहर नहीं आए, जब दरवाजा खोलकर देखा तो वे अचेत अवस्था में पड़े हुए थे. परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-a-woman-sleeping-in-the-house-accused-arrested/">तांतनगर

: घर में सोयी महिला पर राॅड से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

मिली जानकारी के अनुसार अमीन विजय प्रसाद पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे, और कार्यालय में भी काफी शांत रहते थे. उनका इलाज रांची के बड़े अस्पताल में हुआ था. आज अमीन विजय प्रसाद के निधन की सूचना पाकर नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, नगर परिषद चाईबासा के ब्रांड एंबेसडर अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, सिटी मैनेजर ज्योति पांडे, नगर परिषद कर्मी मुन्ना आलम के अलावा अन्य कर्मी अस्पताल पहुंचकर विजय प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया. नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो अमीन विजय प्रसाद के परिवार के सदस्यों से यथासंभव सहायता करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-36th-national-games-young-archer-anshika-singh-of-eklavya-archery-academy-won-two-silver-medals/">किरीबुरू

: 36वां नेशनल गेम्स : एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा तिरंदाज अंशिका सिंह ने जीते दो रजत पदक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही