Search

 
 
 

चाईबासा : पूजन सामग्रियों से पट गई शहर की दुकानें

 
Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : दुर्गा पूजा को लेकर शहर के अधिकांश पूजा सामग्री की दुकानें पूजन सामग्रियों से पट गई हैं. सदर बाजार कपड़ा पट्टी मुख्य बाजार क्षेत्र है. यहां पूजन सामग्रियों की दुकान की भरमार है. इन सारे दुकानों में दुर्गा पूजा से संबंधित सारी जरूरत की चीजों को रखा गया है. हालांकि इस बार पूजा समिति से जुड़े लोगों को सामान की खरीदारी करने में कुछ अधिक खर्च करना पड़ सकता है, क्योंकि अधिकांश पूजन सामग्री की कीमत में वृद्धि देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-gets-big-success-jjmp-sub-zonal-commander-birbal-arrested/">लातेहार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, JJMP का सब जोनल कमांडर बीरबल गिरफ्तार
हालांकि कुछ पूजा समिति से जुड़े लोग पूजन सामग्री के सामान को कोलकाता से लाना ज्यादा उचित समझते हैं, इसलिए अधिकांश लोग वहीं से लेकर आते हैं. शहर के बाजारों से अभी कुछ ना कुछ सामान की खरीदारी अवश्य करते हैं. वहीं पूजा पंडालों में अभी भी पंडाल को अंतिम रूप दिया जाने का कार्य जारी है. शनिवार को घट स्थापना के साथ ही देवी दुर्गा की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही