Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पद्मश्री डॉ. सोय का किया गया नागरिक अभिनंदन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सिंहभूम एवं आदिवासी समुदाय के गौरव पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय का चाईबासा शहर के विभिन्न जगहों पर अभिनंदन किया गया. आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृतिक भवन हरिगुटू में डॉ. जानुम सिंह सोय लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया. सोमवार को सुफलसाई चौक पर स्थानीय आदिवासी महिला-पुरूषों ने आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया. पुष्पगुच्छ एवं फूल माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया गया. आदिवासी समुदाय के युवा-युवातियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज एवं वाध्ययंत्र के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में सोय ने कहा कि आप लोगों ने मेरा इस तरह से स्वागत कर आदिवासी एकता का परिचय दिया है . मुझे जो आज उपाधि मिली है यह सब आप सबों का प्यार है. कार्यक्रम में डॉ. सोय के द्वारा समाज को नई दिशा देने के लिए कई गीत एवं कविता प्रस्तुत किए गए. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद थे. आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज, सेवा निवृत संगठन, आदिवासी हो समाज, युवा महासभा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-blood-donation-camp-organized-on-labor-day/">घाटशिला

: मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

इन संगठनों ने किया नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत

आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज सेवा निवृत संगठन, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, मानकी मुंडा कोल्हान पोड़ाहाट, जैन कॉमर्स कॉलेज, आकाश ग्रुप, केएनटी, कोल्हान विश्व विद्यालय, एसटी एससी परिसंघ, ऑल इंडिया हो बैंकर सोसायटी, कोल्हान यंगस्टर्स युनिटी, हो राईटर एसोशिएसन, टाटा कॉलेज छात्र संघ, कोल्हान विश्व विद्यालय छात्र संघ, आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान, कोल्हान हेल्पिंग हैण्ड, रोट्ररी क्लब, पश्चिमी सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, बिरसा मुंडा स्मारक आयोजक समिति सुफलसाई, उरांव समाज, अंजुमन ईस्लामिया, लुथेरन स्कूल, मारवाड़ी सम्मेलन, बंगाली समाज, महिला कॉलेज, विवेक भारती, टुसा सरदार पब्लिक स्कूल, संत विवेका ईग्लिश मिडियम स्कूल, डीपीएस स्कूल, नेहरू युवा केन्द्र, हो डॉक्टर एसोशिएसन, आईसीआईटीपी, टाटा कॉलेज आदि ने अभिनंदन एवं स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-chhotanagara-and-gangada-panchayat-will-jam-nh-indefinitely-for-water/">किरीबुरु

: छोटानागरा व गंगदा पंचायत के लोग पानी के लिए अनिश्चितकालीन एनएच करेंगे जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही