: झामुमो ने पेश की सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी
चाईबासा : ताली एक हाथ से नहीं बजती, महागठबंधन धर्म का पालन हो : गीता कोड़ा
Chaibasa (Sukesh Kumar): सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की लोकसभा सीट को लेकर जेएमएम की बैठक में जो बयानबाजी की गई और सिंहभूम संसदीय लोकसभा सीट की दावेदारी करना, गठबंधन धर्म के अनुकूल नहीं है. यह बातें सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के साथ महागठबंधन के अंतर्गत सरकार चल रही है और राज्य में बहुत ही अच्छे ढंग से कार्य कर रही है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर जेएमएम के द्वारा सिंहभूम लोकसभा सीट को लेकर दावेदारी करना और हक जताना उचित प्रतीत नहीं होता. सीटों का बंटवारा महागठबंधन के वरिष्ठ नेतागण करते हैं. फिर स्थानीय स्तर पर लोकसभा टिकट को लेकर बात करना हास्यास्पद है. महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में यहां से कांग्रेस की सीट रही है. महागठबंधन के निर्णय के अनुसार ही अगला प्रत्याशी भी तय होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-submits-claim-to-contest-from-singhbhum-lok-sabha-seat/">चाईबासा
: झामुमो ने पेश की सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी
: झामुमो ने पेश की सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी

Leave a Comment