Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रूंगटा विद्यालय मे 'स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे' कार्यक्रम का हुआ समापन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  `स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे` अभियान का समापन बुधवार को एमएल रूंगटा प्लस 2 उच्च विद्यालय में किया गया. विदित हो कि विद्यालय में इंटर और मैट्रिक के परीक्षा केंद्र बने हुए है. इस वजह से जिस दिन परीक्षा नहीं होती है उस दिन ही बच्चे विद्यालय आते हैं. जिस कारण कार्यक्रम का समापन आज किया गया. हालांकि, इसके पूर्व के दिनों में भी इससे जुड़ी हुई सभी प्रकार की स्वच्छता गतिविधियां जैसे कि निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, स्लोगन राइटिंग, स्वच्छता शपथ, विशेष सफाई अभियान, पौधारोपण, व्यक्तिगत स्वच्छता, शौचालय का सही उपयोग, हैंड वॉशिंग के तौर तरीके, अपने आस-पास की साफ-सफाई, कूड़ेदान का सही उपयोग, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-patient-created-ruckus-in-hospital-over-expired-medicine/">बोकारो:

एक्सपायरी दवा को लेकर मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा

किया गया सभी को जागरूक

इन सभी आयोजनों में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से भी स्वच्छता को लेकर अपनी बातों को रखा. प्राचार्या के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व बच्चों को इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया गया और सभी को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sidgora-surya-dham-ready-for-chaiti-chhath/">जमशेदपुर:

चैती छठ के लिये सिदगोड़ा सूर्य धाम सज-धज कर तैयार
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही