Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी प्रखंडों में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) ओडीएफ प्लस अंतर्गत ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन, प्लास्टिक कचड़ा प्रबंधन हेतु समाज को जागरूक करने से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर वन स्टार, थ्री स्टार व फाइव स्टार की श्रेणी में गांवों को सूचीबद्ध कराने हेतु प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर सभी प्रखंडों में अंचलाधिकारी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक, पीआरआई सदस्य, जलसहिया, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-level-workshop-on-cleanliness-fortnight-organized/">मुसाबनी

: स्वच्छता पखवाड़े को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही