Search

 
 
 

चाईबासा : वस्त्र एवं जूता व्यवसाई संघ 22 जून को करेंगे रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम वस्त्र व जूता व्यवसाई संघ द्वारा रक्तदान महादान के तहत 22 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का आयोजन चाईबासा ब्लड बैंक में किया जाएगा. इसे लेकर सोमवार को स्थानीय कैफेटेरिया में संघ से जुडे़ सभी पदाधिकारी और संघ के सदस्यों ने बैठक की. इस बैठक में संघ से जुडे़ सभी सदस्यों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई. साथ ही सभी सदस्यों को कहा गया कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जीवन बचा सकता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-30-job-cards-distributed-in-birsanagar-under-chief-minister-shramik-yojana/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत बिरसानगर में बांटे गए 30 जॉब कार्ड

बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने की दी गई जानकारी

बैठक संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान पिछले बैठक के कार्यों की विवेचना भी की गई. साथ ही संघ के महासचिव समीर खान द्वारा 21 नए सदस्यों को जोड़ने की जानकारी दी गई. वहीं, संघ के संरक्षक राजकुमार ओझा ने संघ के बढ़ते हुए कदम की प्रशंसा की और इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए इसकी जानकारी दी. इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत गिरी, संरक्षक राजकुमार ओझा, महासचिव समीर खान, उपाध्यक्ष कन्हैया गर्ग, सह सचिव विजय तिवारी, सह कोषाध्यक्ष दिलीप चिरानिया, सदस्य समीर अख्तर, दीपक अग्रवाल, विश्वनाथ दरीपा, पीयूष गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/jamshedpur-prerna-mahila-samiti-organized-anandotsav-in-noamundi/">किरीबुरु

: प्रेरणा महिला समिति ने नोवामुंडी में किया ‘आनंदोत्सव’ का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही