Search

 
 
 

चाईबासा : हेमंत की उपस्तिथि में फ्लोर टेस्ट में सीएम चंपाई सोरेन की सरकार भारी बहुमत से जीतेगी : डोगर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड में नये मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को मजबूत बनाने के लिये आदिवासी और मूलवासी को एकजुट होकर कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के साथ खड़ा होने का आह्वान झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डोगर के द्वारा किया गया है. डोगर ने कहा है कि कल का फ्लोर टेस्ट में चंपाई सोरेन की सरकार भारी मत से जीतेगी. न्यायालय के द्वारा फ्लोर टेस्ट में हमारे नेता हेमन्त सोरेन के शामिल होने का आदेश मिलने पर खुशी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-guarantee-is-a-guarantee-of-unemployment-priyanka-gandhi-attacks/">पीएम

मोदी की गारंटी बेरोजगारी की गारंटी है : प्रियंका गांधी ने हमला बोला
डोगर ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में सरकार कम समय में विकास की लम्बी लकीर खींचेंगी. झारखण्ड के इतिहास में चंपाई सोरेन की सरकार जनता के कल्याण और विकास के लिए खूब काम करेगी. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन अपने जीवन काल में गरीब, बेसहारा और मजबूर लोगों के बीच में मसीहा बन कर खडे़ रहें हैं. चंपाई दा के संघर्षशील जीवन से आज के युवा पीढ़ी को सिख लेने की जरूरत है. आज चंपाई दा को कोल्हान टाइगर से राज्य का मुखिया बनाने के लिए हमारे प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बधाई देता हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही