Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को आएंगे शहर, 24 को जोहार यात्रा में होंगे शामिल

Chaibasa (Sukesh kumar) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को चाईबासा आएंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है. मुख्यमंत्री सोमवार की शाम 4 बजे तक चाईबासा पहुंचेंगे. चाईबासा के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. साथ ही कई विभागों के साथ बैठक करने की भी संभावना है. मंगलवार को मुख्यमंत्री 11 बजे टाटा कॉलेज मैदान में बने टेंट में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे. उसके पश्चात कुटकटी मैदान में खतियान जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. खतियान जोहार यात्रा में पूरे कोल्हान से लोग पहुंचेंगे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी भी पहुंचेंगे. तैयारी में किसी तरह की कमी ना हो इसको लेकर पश्चिमी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव व जिला सचिव सोनाराम देवगम की मौजूदगी में खतियान जोहार यात्रा कार्यक्रम स्थल पर समीक्षा बैठक रविवार को की गई. इसमें कमियों को दूर करने का निर्णय लिया गया. अधिक से अधिक लोग जोहार यात्रा में शामिल हों इसको लेकर रणनीति बनाई गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-DC-CM-Baithak-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-defeated-seraikela-kharsawan-by-seven-wickets-in-a-one-sided-match/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम ने एकतरफा मुकाबले में सरायकेला-खरसावां को सात विकेट से हराया

उपायुक्त ने सभी विभागों के साथ की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-DC-CM-Baithak-2-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />
पश्चिमी सिंहभूम जिला सभागार में रविवार को उपायुक्त ने सभी विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान बैठक में रणनीति बनाई गई कि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर किसी तरह की चूक ना हो. साथ ही विभाग अपनी रिपोर्ट अपने हाथ में रखे, ताकि मुख्यमंत्री आदेश करने के बाद तुरंत उपलब्ध हो सकें. सभी विभागों को कहा गया कि समीक्षा अपने स्तर से भी कर लें. किसी तरह की कमी ना रहे. बैठक में जगन्नाथपुर चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही