Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सीएम ने अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों ने रखी समस्याएं

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सोमवार शाम 5.30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय भ्रमण पर चाईबासा पहुंचे. हेलीपैड से ही सीधे सदर प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. अवश्य विद्यालय के बच्चे सर्वप्रथम स्वागत गाना गाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्कूल में स्वागत किया. इसके बाद बच्चों ने हॉस्टल का भी निरीक्षण करवाया. हॉस्टल में प्रवेश करने के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थित ढंग से बिजली का कनेक्शन नहीं  होने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने तत्काल तार के मकड़जाल को ठीक करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने हॉस्टल के एक-एक कमरों व रसोईघर का निरीक्षण किया और खामियों को दूर कर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-head-of-morup-panchayat-of-seraikela-block-died-was-injured-in-a-road-accident/">आदित्यपुर

: सरायकेला प्रखंड के मोरूप पंचायत की मुखिया का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल
[caption id="attachment_535421" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/23rc_m_234_23012023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपनी समस्याओं को सीएम के समक्ष रखती छात्राएं[/caption] आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे सुनने के बाद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया. कुछ बच्चों ने बताया कि विद्यालय में जनरेटर तो है लेकिन उसमें डीजल नहीं होने के कारण वह बंद रहता है. इसमें अविलंब सुधार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया. इस दौरान मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सह जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव, चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, खरसावां विधायक कृष्णा गागराई के अलावा मुख्यमंत्री निजी सचिव विनय कुमार चौब, उपायुक्त ने अन्यय मितल, एसपी आशुतोष शेखर उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने मुफस्सिल व महिला थाना का किया निरीक्षण

[caption id="attachment_535424" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chaibasa-cm-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> महिला थाना का निरिक्षण करते सीएम एवं मौजूद मंत्री व विधायक[/caption] मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात मुफस्सिल सदर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहां रजिस्टर के अलावा सभी व्यवस्था की जांच की. इस दौरान उन्होंने मुफस्सिल थाना परिसर में लगे पुराने वाहन को अविलंब हटाने का निर्देश एसपी आशुतोष शेखर को दिया. महिला थाना पहुंचकर मुख्यमंत्री वहां की स्थिति से भी अवगत हुए. एसपी आशुतोष शेखर ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव मौखिक रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल ही डीएमएफडी फंड के तहत बनाने का निर्देश उपायुक्त को दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव विनय कुमार चौबे से कहा कि सभी थाना परिसर में क्वार्टर बने इस पर भी रिपोर्ट तैयार करें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose-salute-tiranga-organized-a-free-eye-check-up-camp/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सैल्यूट तिरंगा ने लगाया नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिसदन में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पश्चिमी सिंहभूम में कार्यरत विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देर शाम परिसदनमें मुलाकात की. सामाजिक संगठनों ने अपने अपने समाज के समस्याओं को भी रखा. जिसका समाधान करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया.

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम चाईबासा में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय भ्रमण को लेकर चाईबासा पहुंचे. सोमवार को औचक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित था. जबकि मंगलवार को टाटा कॉलेज मैदान परिसर में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम चाईबासा के खुटकाटी मैदान में आयोजित की जा रही है. टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी. जबकि खुटकाटी मैदान में जोहार यात्रा कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही