Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ग्रामीणों के विरोध के बीच कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर सीओ ने ग्रामीण मुंडा को भेजा नोटिस

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के भारनिया गांव के ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी कचरा निस्तारण प्लांट लगाने को लेकर सीओ ने ग्रामीण मुंडा को नोटिस भेजा. सीओ द्वारा मुंडा को नोटिस भेजे जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देका जा रहा है. लगातार विरोध करने के बावजूद इस तरह का नोटिस देना कहीं ना कहीं ग्राम सभा की अवहेलना बताई जा रही है. बिना ग्राम सभा किए ही सरकार ने गांव में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का निर्णय कर लिया जो संविधान के खिलाफ है. ग्रामीण मुंडा सह जन रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोरा लाल गागराई ने कहा कि संविधान के खिलाफ प्रशासन काम कर रही है. जबरन ग्रामीणों पर दबाव बनाकर कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है. जिसके विरोध में जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-will-inaugurate-the-new-police-station-building-on-may-21/">आदित्यपुर

: 21 मई को नये थाना भवन का एसपी करेंगे उद्घाटन

ग्राम सभा किए बिना कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगने देंगे

उन्होंने कहा कि 22 मई को अंचल कार्यालय में इससे संबंधित सुनवाई हेतु नोटिस भेजा गया है. उन्होंने कहा कि भारनिया गांव के अलावा आसपास के सभी गांव के 1000 से अधिक लोग सीओ कार्यालय पहुंचकर कचरा निस्तारण प्लांट संबंधित विरोध दर्ज कराएंगे. बिना ग्राम सभा के किसी भी हाल में कचरा प्लांट लगाने नहीं दिया जाएगा. शहर का कचरा गांव में देना यह कहां का नियम है. उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में ग्रामीण 22 मई को चक्रधरपुर अंचल कार्यालय में शामिल हों. इसको लेकर लगातार बैठक किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही