Search

 
 
 

चाईबासा : IED विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट करने की तैयारी

जिले के सारंडा स्थित घने जंगल में रविवार को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां छोटानगरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट होने से कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है.
 

Chaibasa : जिले के सारंडा स्थित घने जंगल में रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. छोटानगरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के पास हुए इस नक्सली हिंसा में कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

 

विस्फोट के तुरंत बाद ऑपरेशन में शामिल अन्य सुरक्षा कर्मियों ने घायल जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया. जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

 

घायल जवान को जल्द से जल्द एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही