Search

 
 
 

Chaibasa : नौ सूत्री मांगों को लेकर 13 दिनों से हड़ताल पर डटे हैं समाहरणालय कर्मी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम में राज्य नेतृत्व के आवाहन पर 13 दिनों से अपनी 9 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड अंचल अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं. सभी कर्मियों ने सरकार से नारा के माध्यम से कहा कि जब तक 9 सूत्री मांग पूरी नहीं होगी, हमलोग किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. सरकार का हमारी मांगों के प्रति हृदय परिवर्तन हो इसके लिए सभी कर्मियों ने विल्सन डांगा, दिलीप हेमब्रम, सबीना जोजो, मनोज कुंटिया, बेंजामिन बोईपाई के नेतृत्व में बड़ी बाजार स्थित लूथरेन चर्च में जाकर यीशु के समक्ष प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-issues-safety-board-with-the-message-no-helmet-no-petrol/">Jamshedpur

: “नो हेलमेट नो पेट्रोल” संदेश के साथ एसएसपी ने किया सेफ्टी बोर्ड जारी
इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने कहा कि 9 सूत्री मांग पूरी होने के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना करेंगे. अगस्त के पहले सप्ताह को हृदय परिवर्तन सप्ताह के रूप में मनाएंगे. मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी सभी मांग जायज है. संघ के वरीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि सरकार के अनसुनी रवैया के कारण हम लोग हड़ताल पर बैठे हैं. सभी सरकारी कार्य पूरी तरह से ठप हो गए परंतु संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है. सीधे शब्दों में कहा जाए तो सरकार बेखबर है. संघ की महिला वरीय साथी कुंती पात्रो ने कहा कि जब तक ग्रेड वेतन तथा पदनाम में संशोधन नहीं किया जाता है, हम कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-kumar-called-ias-aditya-ranjan-an-officer-with-rss-mentality/">Jamshedpur

: डॉ. अजय कुमार ने आईएएस आदित्य रंजन को बताया आरएसएस मानसिकता का अधिकारी
इधर, हड़ताली कर्मचारियों को अनुसेवी संवर्ग के जिला अध्यक्ष सुबोल कुमार सीट एवं जिला सचिव हीरालाल दास ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर 9 सूत्री मांग का पुरजोर नैतिक समर्थन किया. इस दौरान धरना स्थल पर जिला सचिव मनोज कुमार कुंटिया, अभिमन्यु कुमार, कुंती पात्रो, शुक्रमणि सवैया, सबीना जोजो, विल्सन डांगा, दिलीप कुमार बिरुआ, मनीष विश्वकर्मा, सुनील बड़ाइक, दिलीप हेम्ब्रम,अतुल कुमार, मयंक कुमार, जगबंधु नायक, देवाशीष डे, शिव महतो, जितेंद्र बोदरा, तपन साहू, कुमार अभिषेक, विनोद मालतो, संजय चौधरी, चंद्रमोहन गोप, बिक्रम बानरा, पवन तांती, आइसा रेयाज़, मनीषा गोप, सहित कई प्रखंड अंचल के कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-tree-fell-on-house-in-dumariya-damaged-people-narrowly-escaped/">Goilkera

: डुमरिया में घर पर पेड़ गिरा, क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही