Search

 
 
 

Chaibasa : भाषा-लिपि का प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से समाज में आएं - सोमा जेराई

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगूट्टू, चाईबासा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि मनाई गई. लोगों ने हो भाषा वारंगक्षिति लिपि के जनक लाको बोदरा के फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. भाषा-साहित्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अतुलनीय योगदान की उपस्थित लोगों ने सराहना की. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय कमिटी के धर्म सचिव सोमा जेराई ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जीवनी की हो भाषा के नये विद्यार्थियों को जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-stolen-scooter/">Jamshedpur

: चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने तक पोस्टकार्ड लेखन रहेगा जारी

उन्होंने भाषा-लिपि के प्रसार-प्रचार में सक्रिय रूप से समाज में आने की अपील की. आदिवासी हो समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमिटी की ओर से 13-14 जुलाई के आदिवासी युवा महोत्सव के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई. साथ ही हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन और सेमिनार में सहयोग करने की अपील की गई. वहीं भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता न मिलने तक गांव-गांव में पोस्टकार्ड लेखन अभियान चलाते रहने के लिए कहा गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-will-demand-fir-and-acb-investigation-in-mainhart-case-saryu-rai/">Jamshedpur

: मेनहर्ट मामले में एफआईआर व एसीबी से जांच की करेंगे मांग – सरयू राय

इस अवसर पर ये लोग रहे शामिल

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरूवा, जिला कमिटी के कोषाध्यक्ष सत्यव्रत बिरूवा, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, सदस्य लेबा गागराई, ओएबन हेम्ब्रम, टाटाराम सामड, भगवान लागुरी, अजीत लागुरी, प्रमिला बिरूवा, अशीष तिरिया, सुरेश पिंगुवा, कस्तुरी पिंगुवा, योगेश्वर पिंगुवा, करन होनहागा, जगमोहन हेम्ब्रम, थॉमस बिरूवा, रश्मि कुल्डी, अस्मिता बिरूवा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही