Search

 
 
 

चाईबासा : आयुक्त व उपायुक्त ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, प्रशिक्षु आइएएस श्रुति राजलक्ष्मी ने हाईटेक तरीके से योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस वाहन से दूरदराज स्थित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा. उक्त वाहन की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता, प्रचार-प्रसार की नई तकनीक वर्चुअल रियलिटी की मदद से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/shankar-ram-has-worked-with-top-leaders-of-cpi-maoist-ashutosh-kumar/">भाकपा

माओवादी के शीर्ष नेताओं के साथ काम कर चुका है शंकर राम : आशुतोष कुमार

योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

वर्चुअल रियलिटी तकनीक से प्रचार-प्रसार के संसाधन से लैस यह वाहन द्विभिन्न पंचायत में पहुंचकर आमजनों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान पाठशाला, किसान क्रेडिट कार्ड, फुलो-झानो आशीर्वाद योजना, पोटो हो खेल मैदान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, सर्वजन पेंशन, छात्रवृत्ति तथा राज्य सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा. मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, चाईबासा नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो, प्रभारी पदाधिकारी-नजारत शाखा जयंत रंजन सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही