Search

चाईबासा : ग्रेजुएट कॉलेज में शिक्षिकाओं के बीच मारपीट मामले की जांच करेगी कमेटी

Chaibasa (Sukesh kumar) : जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को दो शिक्षिकाओं के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर विश्वविद्यालय गंभीर हैं. इस मामले में विवि प्रशासन ने दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही एक जांच कमेटी का भी गठन किया है. यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी. रिपोर्ट आने के बाद शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि शुक्रवार को ग्रेजुएट कॉलेज में स्थायी शिक्षिका डॉ रश्मि कुमारी व आवश्यकता आधारित शिक्षिका पूजा सिन्हा के बीच मारपीट हुई थी. यह घटना क्लास रूम को लेकर हुई थी. बताया जाता है कि रश्मि कुमारी अपने हिंदी विभाग के एचओडी के कुर्सी पर बैठी थी. इसी दौरान पूजा सिन्हा उसके पास आई और कुर्सी से उठने की बात कही. लेकिन रश्मि कुमारी ने कहा कि दूसरे क्लास रूम में बच्चों की क्लास ले यहां पर ना ले. इतनी सी बात पर दोनों आपस में भीड़ गई. मारपीट इतनी जोरदार हुई की रश्मि कुमारी घायल हो गई. वे साकची थाना भी गई, लेकिन थाना में उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-day-hindi-fortnight-concludes-in-tata-college/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में दस दिवसीय हिंदी पखवाड़ा का समापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई, घटना निंदनीय: कुलसचिव

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ जयंत शेखर ने ग्रेजुएट कॉलेज की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है. दोनों से फिलहाल स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से कॉलेज की छवि खराब होती है. विद्यार्थियों के समक्ष शिक्षिकाओं को इस तरह की हरकत करना शोभा नहीं देता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manjhari-woman-found-in-injured-condition-in-sadar-sub-division-office-premises/">चाईबासा

: सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंझारी की महिला जख्मी अवस्था में मिली

पूजा सिन्हा पर विश्वविद्यालय करें करवाई, अन्यथा टाकू करेगा प्रदर्शन: डॉ राजेंद्र 

टीचर एसोसिएशन कोल्हन यूनिवर्सिटी (टाकू) के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ जयंत शेखर से मुलाकात की. ग्रेजुएट कॉलेज की शिक्षिका रश्मि कुमारी पर हुए हमला को गंभीर मामला बताते हुए अविलंब आवश्यकता आधारित शिक्षिका पूजा सिन्हा को कॉलेज से हटाने की मांग की. टाकू के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की घटना पूजा सिन्हा पहले भी कर चुकी है. इसलिए उज पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कॉलेज से हटा दिया जाए. यदि विश्वविद्यालय की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो टाकू के सभी सदस्य विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे. कुलसचिव ने कार्रवाई करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है. प्रतिनिधिमंडल में टाकू के उपाध्यक्ष डॉ परशुराम सियाल, सदस्य संजय यादव व संजय नाथ शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//