Search

 
 
 

चाईबासा : कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करना अच्छा और आसान : डॉ संजीव कुमार

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज और पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट, कोल्हान विश्विद्यालय में दी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के जमशेदपुर चैप्टर द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य सह कॉमर्स विभाग के विभागध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कॉमर्स के छात्रों के लिए कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करना अच्छा और आसान है. प्रयास करना चाहिए, सफलता और असफलता से घबराना नहीं है, आप जब निरन्तर अभ्यास और मेहनत करेंगे तो सफलता आपको जरूर मिलेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-and-mp-representative-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes/">बहरागोड़ा

: विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास
जमशेदपुर कंपनी सेक्रेटरी इंस्टीट्यूट के इंचार्ज राजीव रंजन ने कहा कि इस कोर्स को करने से आप अपना भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं. इस कोर्स को करने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं होता है. बस नियमित पढ़ाई करें और सभी दिशा निर्देश को मानने से आप जल्द से जल्द इसे कम्प्लीट कर सकते हैं. ये पढ़ाई पत्राचार के द्वारा होती है. इसके लिए किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लेना होता है, बल्कि ऑनलाइन कंपनी सेक्रेटरी के इंस्टीट्यूट में नामांकन करवाना पड़ता है. साथ ही इंटरमीडिएट के बाद इस पढ़ाई को प्रारंभ किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-it-is-the-responsibility-of-the-government-to-run-the-parliament-no-agreement-on-discussion-on-manipur-inflation-adani/">कांग्रेस

ने कहा, संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की , मणिपुर, महंगाई, अडानी पर चर्चा को लेकर समझौता नहीं
इंट्रेंस टेस्ट पास करके इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है. इस कोर्स में 21 माह की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी एग्जीक्युटिव कोर्स पास करके की जानी आवश्यक है. इस कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्र राहुल अग्रवाल जो वर्तमान में सीएस का कोर्स कर रहे हैं, उन्होंने कोर्स के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर बसंती कालुंडिया, प्रोफेसर शास्त्री, प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध, प्रोफेसर पूजा, प्रोफेसर पिंकी, प्रोफेसर मुकुल मुंडा , प्रोफेसर भवानी मोदी और बहुत सारे छात्र-छात्रएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही