Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ई-स्टांप पेपर की खरीद पर अतिरिक्त दर वसूलने की डीसी से शिकायत

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ई-स्टांप पेपर पर अतिरिक्त दर वसूलने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने बुधवार को समाहरणालय में उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल से मुलाकात की. वार्ता के बाद कोर्ट रोड मार्ग तथा शहर के अन्य ऑनलाइन सेंटरों में ई-स्टांप पेपर निकलवाने में लोगों को अतिरिक्त रूप से आर्थिक दोहन से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. मांग पत्र में कहा कि ई स्टांप पेपर चाहे 5, 10, 20, 50, 100, 500 रुपए मूल्य के निकालने के हो ई-स्टांप पेपर निकालने वाले को 30 रुपए कमीशन के रूप में अतिरिक्त मूल्य चुकाने पड़ते हैं. जो निर्धारित कमीशन के मूल्य से ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-atal-park-camp-organized-in-collaboration-with-bank-of-india/">आदित्यपुर

: बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से अटल पार्क शिविर लगाया गया

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से वसूले जा रहे हैं अधिक पैसे

ई-स्टांप पेपर निकालने वाले से पूछने पर कि इस ई-स्टांप पेपर पर कितना कमीशन सरकार द्वारा निर्धारित है, जानकारी नहीं दी जाती है. वहीं ई-स्टांप पेपर निकालने वाले प्रतिष्ठानों में कमीशन से संबंधित मूल्य तालिका भी नहीं टांगी गई है. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, व्यवसायी व आम जनमानस द्वारा शपथ पत्र, इकरारनामा, इंडेम्निटी (क्षतिपूर्ति) बॉन्ड, बैंकिंग कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों को लेकर ई-स्टांप पेपर निकलवाते हैं जिनका अतिरिक्त रूप से आर्थिक दोहन हो रहा है. दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेवकूफ बनाकर अधिक पैसे भी वसूले जा रहे हैं. उन्होंने इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर चैम्बर के मुदस्सर आलम, लालटू सरकार और अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही