Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 10 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 का समापन

Chaibasa (Sukesh kumar) : तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई चाईबासा में सोमवार को 10 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 का समापन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील सेवानिवृत सुरेन्द्र देवगम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मनुष्य जीवन में खेल भी जरूरी है. विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रभात कुसुम देवगम ने बच्चों को मोबाइल और टेलिवीजन का सदुपयोग करना समय की मांग है, लेकिन पारम्परिक पढ़ाई को भी जारी रखने की आवश्यकता है. विशिष्ट अतिथि डॉ सागर पाट पिंगुवा ने खेल से करियर बनाने का लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए खिलाड़ियों को अपने ऊपर को बनाने की आवश्यकता है. सुधीर पिंगुवा ने तीरंदाजी संसाधन का महत्व को जानने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/dc-did-surprise-inspection-of-pds-shops-beneficiaries-complained/">चतरा

: डीसी ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, लाभुकों ने की शिकायत
साथ ही समय का सदुपयोग करने को कहा. समर कैंप में बच्चे विभिन्न एक्सरसाइज, विभिन्न फिजिकल, पावर ट्रेनिंग, रबर ट्रेनिंग, बॉ ड्रॉ शूटिंग, तीरंदाजी के विशिष्ट तकनीकी ज्ञान,योगा एवं मेडीटेशन एवं साथ ही मनोरंजन के अन्य एक्टिविटी सिखलाया गया. बच्चों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अन्डर -9 बालक वर्ग 10 मीटर दूरी से प्रथम स्थान सुरेन्द्र पिंगुवा-115 अंक, दूसरा स्थान- नील निकिल सामड -114 अंक, तीसरा स्थान आदर्श बानरा -62 अंक तथा बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान संजना गोप -98 अंक, दूसरा स्थान - नव्या मिसी सोय -92 अंक, तीसरा स्थान धनस्वी राठौर -88 अंक प्राप्त किये. सांत्वना पुरस्कार के लिए रोशन पिंगुवा एवं सौम्या प्रभा सोय को प्रदान किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ मैट्रिक में पास छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. समर कैंप-2023 के समापन समारोह के साथ केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया का 70वां जन्मदिन बच्चों संग धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने जन्मदिन पर अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं कई उपहार भेंट किए. कार्यक्रम में सुषमा हेम्बरम, भानु प्रताप समाड, मुचकुनि पिंगुवा, शैलेन्द्र सावैंयां, सुमित सिंकु, शीतल जारिका, जीवन देवगम, विभीषण, स्वागत भाषण मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकु एवं मंच संचालन समीर हाईबुरू ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही