Search

 
 
 

चाईबासा : पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का समापन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चाईबासा द्वारा संचालित दस दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण के समापन पर मनोहरपुर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नेयोगेश्वर पान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सभी प्रशिक्षणार्थियों को शाखा प्रबंधक व संस्थान के निदेशक परमेश्वर पूर्ति के हाथों प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूकर पालन का काम व्यावसायिक स्तर पर शुरू करें और अपनी पारिवारिक आमदनी बढ़ाएं. साथ ही औरों को भी प्रशिक्षण से जोड़कर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-a-meeting-will-be-held-in-bondodih-on-sunday-regarding-the-cancellation-of-icha-dam/">तांतनगर

: ईचा डैम रद्द करने को लेकर रविवार को बोन्दोडीह में होगी बैठक

व्यवसायिक स्तर पर सूकर पालन करने की सलाह

इसके अलावा अपने परिवार के प्रत्येक सदस्यों को जन-धन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने का आग्रह किया गया. इससे पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने सफल उद्यमी राकेश पूर्ति से भेंट की और बड़बिल में चल रहे सूकर पालन इकाई का भ्रमण किया. संस्था के निदेशक परमेश्वर पूर्ति ने सूकर पालन व्यवसायिक स्तर पर शुरू करने एवं ऋण के लिए नजदीकी बैंक शाखाओं से सम्पर्क करने की सलाह दी. कार्यक्रम में संकाय सदस्यों विजय कुमार राम, शांति ओझा, विक्रम बानरा, सुशीला कारवा समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही