Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कॉमर्स कॉलेज में पूर्व प्रोफेसर के निधन पर शोक सभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के हिंदी के पूर्व प्रोफेसर डॉ वैद्यनाथ सिंह का निधन 20 सितंबर को रांची में हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही शनिवार को कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव सिंह ने एक आदेश जारी कर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया. जिसके बाद कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया. इधर, निधन पर दुख: व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ संजीव सिंह के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा और इश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-half-yearly-conference-of-tmh-clinical-society-organized/">जमशेदपुर

: टीएमएच क्लिनिकल सोसाइटी का अर्धवार्षिक कांफ्रेंस आयोजित

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

डॉ वैद्यनाथ के  जीवनकाल को याद करते हुए प्राचार्य ने कहा कि कॉमर्स कॉलेज में उन्होंने 1975 से लेकर 1986 तक अपनी सेवा दिया थी. जिसे कॉलेज प्रशासन द्वारा कभी भूलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने लंबे समय तक कॉलेज को अपना जीवन दिया है. मालूम हो कि वैद्यनाथ सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में इलाजरत थे. जहाँ इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया. स्व सिंह ने अपने पीछे तीन पुत्रियां छोड़ी है. जिसमें अलका सिंह, शालिनी सिंह व अनीता सिंह शामिल है. शोकसभा में मुख्य रूप से प्रोफेसर बसंती कालुंडिया, पिंकी कुमारी, स्वाति, पूजा साहू के अलावा काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही