Search

 
 
 

चाईबासा : उपायुक्त को राष्ट्रपति से 'भूमि सम्मान' मिलने पर दी गई बधाई

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :सदर प्रखंड के कमारहातु मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने मंगलवार को समिति के संरक्षक मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम की अगुवाई में उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की. उपायुक्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने पर समिति ने उन्हें बुके देकर व मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस दौरान जुलियाना देवगम ने कहा किसम्मान मिलने से पुरे जिले का मान बढ़ा है. इससे सबों को गर्व महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में जिला और भी बेहतर प्रदर्शन करे इसे लेकर हर क्षेत्र के लोगों को प्रयास करना होगा. राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होना गर्व की बात है. बधाई देने वालों में समिति के अध्यक्ष सुरजा देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, सोमय देवगम, अभय देवगम, मोटाय देवगम, नारायण देवगम आदि शामिल थे. इस अवसर पर उपायुक्त ने समिति को बताया कि मछली चारा सहज उपलब्ध कराने के लिए जलाशय परिसर में बहुत जल्द फीडिंग मशीन स्थापित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-information-about-schemes-made-by-street-play/">मुसाबनी

: नुक्कड़ नाटक कर दी गई योजनाओं की जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही