Search

 
 
 

चाईबासा : मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम व गृहमंत्री का पुतला

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर गुरुवार को चाईबासा स्थित शहीद पार्क चौक पर मणिपुर घटना के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास व पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चंपिया ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है. बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को रोकने में पूर्णतः नाकाम रही है. मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी. आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-incorporation-of-spirituality-in-journalism-is-very-creditable-bk-manini/">चक्रधरपुर

: पत्रकारिता में आध्यात्मिका का समावेश बेहद श्रेयस्कर – बीके मानिनी

पुतला दहन में यह रहे मौजूद

मौके पर बालेमा कुई, अनुप्रिया सोय, मिली बिरुवा, जनबी कुदादा, प्रीतम बांकिरा, राज कुमार रजक, रंजन बोयपाई, त्रिशानु राय, दीनबंधु बोयपाई, दिकु सावैयां, जितेन्द्र नाथ ओझा, कैरा बिरुवा, विश्वनाथ तामसोय, लक्ष्मण हासदा, राम सिंह सावैयां, ललित कर्ण, शंकर बिरुली, संजय रवि, जगदीश सुंडी, मुकेश कुमार, राहुल दास, गुरुचरण सोनकर, ईस्माईल सिंह दास, इम्तियाज खान, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, सन्नी संदीप देवगम, अशोक सुंडी, बिक्रम बिरुली, सन्नी पाट पिंगुवा, रूपेश पूर्ति, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही